गैस बुकिंग से जुड़ी बड़ी खबर, 35 नहीं, 25 दिन में ही मिलेगा सिलिंडर; फिर आया नया अपडेट
रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबर को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि पुरानी बुकिंग व्यवस्था ही जारी रहेगी।
दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट) रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में जो बड़ा बदलाव की खबर चली, उसे केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साफ कहा गया है कि बुकिंग के लिए पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव की खबर को केंद्र सरकार ने पूरी तरह गलत बताया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया कि पुरानी बुकिंग व्यवस्था ही जारी रहेगी।
ये थी खबर
मंगलवार को आई जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा अलग-अलग तय किए जाने की बात कही गई थी, जिसमें 5 किलो का 'छोटू' सिलिंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को 16 दिन में, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं को 9 दिन में मिलने के बारे में कहा गया था।
रीफिल बुकिंग की समयसीमा में कोई बदलाव नहीं
मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






