लाल किले पर होगा राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ, चारों धाम की मिट्टी से बनेंगे 108 यज्ञ कुंड

  1. Home
  2. Country

लाल किले पर होगा राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ, चारों धाम की मिट्टी से बनेंगे 108 यज्ञ कुंड

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) दिल्ली के लाल किले में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ का आयोजन करेगी। खास बात यह है कि इस यज्ञ के जरिए देवों की देवी, शत्रु विनाशिनी, राज शक्ति प्रदान करने वाली भगवती बगलामुखी का आह्वान किया जाएगा। अजतक की खबर के अनुसार इस राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ में 108 यज्ञ


लाल किले पर होगा राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ, चारों धाम की मिट्टी से बनेंगे 108 यज्ञ कुंड

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) दिल्ली के लाल किले में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ का आयोजन करेगी। खास बात यह है कि इस यज्ञ के जरिए देवों की देवी, शत्रु विनाशिनी, राज शक्ति प्रदान करने वाली भगवती बगलामुखी का आह्वान किया जाएगा।

अजतक की खबर के अनुसार इस राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ में 108 यज्ञ कुंड में 1,111 ब्राह्मण 2.25 करोड़ मंत्रों का उच्चारण करेंगे। अगले महीने 18 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित इस कार्यक्रम के यज्ञ कुंड के लिए मिट्टी गांव-गांव, घर-घर और देश के कोने-कोने से मंगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि चारों धाम और तमाम तीर्थस्थलों की मिट्टी से यज्ञ कुंड बनाए जाएंगे।

देशभर के साधु-संत इस यज्ञ में हिस्सा लेंगे, साथ ही आम नागरिक से लेकर बिजनेसमैन और नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। इस यज्ञ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया गया है।

लाल किले पर होगा राष्ट्रीय रक्षा महायज्ञ, चारों धाम की मिट्टी से बनेंगे 108 यज्ञ कुंड

बीजेपी सांसद महेश गिरी खुद महायज्ञ के आयोजन में जुटे हुए हैं और इसके लिए उन्होंने अपने घर में एक ऑफिस भी बनाया है। महेश गिरी ने कहा, ‘यज्ञ हमारे शत्रु के विनाश के लिए है चाहे वह भीतरी शत्रु हो या बाहरी शत्रु जो भी देश का बुरा चाह रहा है उसका इस यज्ञ से विनाश होगा और देश की जनता इस यज्ञ में हिस्सा लेगी। इन मंत्रों के उच्चारण से देश की सुरक्षा व्यवस्था , महिला सुरक्षा, पर्यावरण रक्षा जैसे संकल्प पूरे होंगे।’

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेकर राजनाथ सिंह यज्ञ के आयोजन में अपना योगदान देंगे। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह एक रथ यात्रा को हरी झंडी देंगे, जो देश के कोने कोने में जाकर यज्ञ कुंड के लिए मिट्टी इकट्ठा करेगी। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर में सरहद और डोकलाम से भी मिट्टी मंगाई जाएगी ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी आराधना की जा सके।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘यज्ञ और पूजा हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है, लेकिन जिस तरह से बीजेपी सरकार हर एक मुद्दे पर विफल होने के बाद यज्ञ का सहारा ले ले ले रही है, वह चिंता का विषय है।’

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे