ब्रेकिंग न्यूज | कोरना के कहर के बीच 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

  1. Home
  2. Country

ब्रेकिंग न्यूज | कोरना के कहर के बीच 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

ब्रेकिंग न्यूज | कोरना के कहर के बीच 29 अप्रैल तक लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

हालांकि, इस दौरान कुछ चीजों को लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके साथ ही, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के भीड़ की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा, खदान, खेती और निर्माणाधीन से जुड़ी गतिविधियां भी जारी रहेंगी।


रांची (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए झारखंड सरकार ने भी हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। लॉकडाउन 22 से 29 अप्रैल के बीच रहेगा। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन करने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से हम कोविड की चेन को तोड़ने में सफल होंगे।

हेमंत सोरेन ने आगे कहा- आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। भारत सरकार, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कृषि, उद्योग, निर्माण और खनन कार्य की गतिविधियां जारी रहेंगी।


 

हालांकि, इस दौरान कुछ चीजों को लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके साथ ही, धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के भीड़ की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा, खदान, खेती और निर्माणाधीन से जुड़ी गतिविधियां भी जारी रहेंगी।

आपको बता दें कि सोमवार को झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 50 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1456 तक पहुंच गयी है जबकि राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 162945 हो गयी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे