शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या, हैरान कर देगी वजह

  1. Home
  2. Country

शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या, हैरान कर देगी वजह

Murder

काजल तैयार हो रही थी और उसका मेकअप अंतिम चरण में था। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया। यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी।


 

झांसी, यूपी (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली मामला सामने आया है। यूपी के झांसी में बारात आने से चंद घंटे पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की गोली मारकरहत्या कर दी गई।

दरअसल मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थाना क्षेत्र में बरगांव की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी में राज नाम के युवक के शादी तय हुई थी। झांसी के मैरेज हॉल निशा गार्डन में शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।

गाने-बजाने का कार्यक्रम चल रहा था और इसी दौरान बारात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए नजदीक के ही ब्यूटी पॉलर्र गई थी, उसके साथ उसकी बहन नेहा और अन्य सहेलियां भी गई हुई थीं।

काजल तैयार हो रही थी और उसका मेकअप अंतिम चरण में था। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया। यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज से वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देख आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेसं को दी गई, इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

वहीं इस वारदात को लेकर दुल्हन की बहन नेहा का कहना है कि दीदी तैयार हो रही थी। आरोपी आया और बोलने लगा कि तुम मेरे साथ चलो। दीदी ने मना कर दिया तो उसने कांच तोड़कर सीधे गोली मार दी। मृतक दुल्हन की बहन के मुताबिक गोली मारने वाला दीपक उसके गांव का ही है। उसने कहा आरोपी ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था और पीठ पर एक बैग भी था, वो बोल रहा था 'काजल तुम मेरे साथ चलो, तुमने हमें धोखा क्यों दिया ?

जैसे ही दुल्हन को गोली मारे जाने की खबर घर में फैली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub