Budget 2026-27- आम जनता को राहत और विकास की सौगात, जानें क्या होगा सस्ता और क्या महंगा

  1. Home
  2. Country

Budget 2026-27- आम जनता को राहत और विकास की सौगात, जानें क्या होगा सस्ता और क्या महंगा

nirmala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना 9वां बजट पेश किया 


 नई दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट)  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपना 9वां बजट पेश किया 

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2026-27 पेश करते हुए आम लोगों, किसानों, मरीजों और टूरिज्म सेक्टर के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इस बजट में जहां कुछ जरूरी चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन, शिक्षा, खेल और कृषि से जुड़ी कई नई योजनाओं का ऐलान किया गया है।

बजट में क्या-क्या होगा सस्ता?

बजट 2026-27 में आम जनता को कई मोर्चों पर राहत दी गई है। खास तौर पर हेल्थ, एनर्जी और ट्रैवल सेक्टर में बड़ी राहत मिलेगी।

  • सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरण होंगे सस्ते

  • जूते, मोबाइल बैट्री और ओवन की कीमतों में कटौती

  • कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती होंगी

  • 7 गंभीर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर राहत

  • डायबिटीज (शुगर) की दवाएं होंगी सस्ती

  • मेडिकल डिवाइसेज और दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम

  • CNG और बायोगैस की कीमतों में राहत

  • विदेशी यात्रा पहले से सस्ती होगी

किन चीजों पर बढ़ेगा बोझ?

कुछ सेक्टर में सरकार ने टैक्स बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे इन वस्तुओं की कीमतें बढ़ सकती हैं:

  • शराब होगी महंगी

  • स्क्रैप की कीमतें बढ़ेंगी

  • खनिज (Minerals) होंगे महंगे

  • ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS घटाकर 2% किया गया

बजट 2026-27 के बड़े ऐलान

सरकार ने इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, एजुकेशन और स्पोर्ट्स पर खास फोकस किया है:

  • पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में नए पर्यटन स्थल

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना

  • इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप

  • हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण

  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए नया प्लान

  • खेलो इंडिया मिशन को और मजबूती

  • देश की 15 पुरातात्विक साइट्स को वाइब्रेंट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

  • डिजिटल नॉलेज ग्रिड से टूरिस्ट साइट्स की पूरी जानकारी ऑनलाइन

  • ट्रेकिंग और हाइकिंग के लिए विशेष योजना

  • पशुपालन और वेटनरी कॉलेज के लिए सब्सिडी स्कीम

उत्तराखंड को मिलेगा सीधा फायदा

बजट 2026-27 में घोषित ट्रेकिंग और हाइकिंग को बढ़ावा देने की विशेष योजना से उत्तराखंड को सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड पहले से ही ट्रेकिंग और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र है।

नई योजना के तहत:

  • नए ट्रेकिंग रूट्स का विकास होगा

  • सुरक्षा सुविधाएं मजबूत की जाएंगी

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरी जानकारी उपलब्ध होगी

  • स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे

विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उत्तराखंड में टूरिज्म को बड़ा बूस्ट मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कुल मिलाकर, बजट 2026-27 को आम आदमी, हेल्थ सेक्टर और टूरिज्म के लिए राहत भरा बजट माना जा रहा है, जिसमें विकास और रोजगार पर खास फोकस देखने को मिलता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे