सनसनीखेज बारदात- बेटे ने पिता की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में छिपाया, हैरान करने वाली है वजह
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
20 फरवरी से लापता चल रहे एक कारोबारी का धड़ उनके ही घर में रखे ड्रम से बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 21 वर्षीय अक्षत सिंह को अपने 49 वर्षीय पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या कर शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मानवेंद्र प्रताप सिंहजो मूल रूप से जालौन के निवासी थे और लखनऊ में कारोबार करते थे। पुलिस के अनुसार, पिता अपने बेटे पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का दबाव डालते थे। 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच करियर को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि बहस के दौरान अक्षत ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया है किआरोपी ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए गए। उसने कुछ हिस्सों को अपनी कार में लादा और सदराउना नामक एक सुनसान इलाके में ले जाकर उन्हें फेंक दिया।" धड़ घर में रखे एक ड्रम से बरामद किया गया, । पुलिस इन हिस्सों की बरामदगी और घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है । डीसीपी ने पुष्टि की सख्त पूछताछ के बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है।
बताया गया है कि घटना के समय घर में आरोपी की 1 6 वर्षीय बहन भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उसने पूरी वारदात देखी, लेकिन आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। आरोपी की मां का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






