कोरोना 100 वर्षों में सबसे बड़ी महामारी, भारत ने एक साल में 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन्स लॉन्च कर दी: मोदी

  1. Home
  2. Country

कोरोना 100 वर्षों में सबसे बड़ी महामारी, भारत ने एक साल में 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन्स लॉन्च कर दी: मोदी

Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बीते 100 वर्षों में आई ये सबसे बड़ी महामारी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने ना देखी थी और ना अनुभव की थी। इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोरोना की दूसरी लहर से हम भारतवासियों की लड़ाई जारी है। भारत भी इस लड़ाई के दौरान बड़ी पीड़ा से गुजरा है। कई लोगों ने अपने परिजनों को, परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बीते 100 वर्षों में आई ये सबसे बड़ी महामारी है। इस तरह की महामारी आधुनिक विश्व ने ना देखी थी और ना अनुभव की थी। इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल और मई के महीने में भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड अकल्पनीय रूप से बढ़ गई थी भारत के इतिहास में कभी भी इतनी मात्रा में मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत महसूस नहीं की गई। इस जरूरत को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया गया। सरकार के सभी तंत्र लगे।

पोलियो की वैक्सीन हो, चेचक की वैक्सीन हो, हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन हो, इनके लिए देशवासियों ने दशकों तक इंतजार किया था।  2014 में जब देशवासियों ने हमें सेवा का अवसर दिया तो भारत में वैक्सीनेशन का कवरेज सिर्फ 60 प्रतिशत के आसपास था। 

हमारी दृष्टि में ये चिंता की बात थी। जिस रफ्तार से भारत का टीकाकरण चल रहा था, उस हिसाब से देश को शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज का लक्ष्य हासिल करने में करीब 40 साल लग जाते। हमने इस समस्या के समाधान के लिए मिशन इंद्रधनुष को शुरु किया।

जब नीयत साफ होती है, नीति स्पष्ट होती है, निरंतर परिश्रम होता है तो नतीजे भी मिलते हैं। हर आशंका को दरकिनार करके भारत ने 1 साल के भीतर ही 1 नहीं बल्कि 2 मेड इन इंडिया वैक्सीन्स लॉन्च कर दी।

नीचे क्लिक कर सुनिए पीएम मोदी का संबोधन-

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub