कोरोना ने डराया, यहां लॉकडाउन को लेकर आज हो सकता है फैसला !

  1. Home
  2. Country

कोरोना ने डराया, यहां लॉकडाउन को लेकर आज हो सकता है फैसला !

कोरोना ने डराया, यहां लॉकडाउन को लेकर आज हो सकता है फैसला !

मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लॉकडाउन लगा तो महीने भर में कोरोना नियंत्रित हो जाएगा। 15 से 20 अप्रैल के बीच स्थिति बहुत खराब हो सकती है। लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ना जरूरी है। टीका लगाने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं।


मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 55 हज़ार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज लॉकडाउन को लेकर अहम फैसला ले सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक में कोरोना की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यदि लॉकडाउन लगा तो महीने भर में कोरोना नियंत्रित हो जाएगा। 15 से 20 अप्रैल के बीच स्थिति बहुत खराब हो सकती है। लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ना जरूरी है। टीका लगाने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं।

अब कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार आज लॉकडाउन पर फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सराकार हफ्ते के सातों दिन लॉकडाउन के पक्ष में है। राज्य में फिलहाल शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है।

आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राज्य की कोरोना टास्क फोर्स के साथ एक अहम बैठक होने वाली है। अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि वीकेंड की पाबंदियों को पूरे हफ्ते के लिए लागू किया जा सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे