कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, केंद्र की राज्यों को किया अगाह,आप भी पढ़िए चिट्ठी

  1. Home
  2. Country

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, केंद्र की राज्यों को किया अगाह,आप भी पढ़िए चिट्ठी

कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, केंद्र की राज्यों को किया अगाह,आप भी पढ़िए चिट्ठी

देश में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो गयी है। कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस सब से चिंतित गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखी है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना की रफ्तार बहुत तेज हो गयी है। कोरोना की दूसरी लहर ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस सब से चिंतित गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखी है।

मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय की चिट्ठी में जोर दिया गया है कि मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने और हाथों की सफाई के नियमों के पालन पर लगातार ध्यान देना होगा।

गृह मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया है कि कोरोना के नए मामलों में रफ्तार आने की एक वजह लोगों द्वारा नियमों का ढंग से पालन न किया जाना भी है। चिट्ठी में राज्यों को होली के त्योहार को लेकर भी आगाह किया गया है। बीते वर्ष भी होली के दौरान कई कार्यक्रमों को कोरोना की वजह से रद्द किया गया था। अब एक बार फिर बढ़ते मामलों पर सख्ती बरतने को कहा गया है।

बता दें कि देश के कई राज्‍यों में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है। महाराष्ट्र में एक बार फिर पाबंदियों लगाई जा रही है। राज्य में कुछ जगहों पर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब में कोरोना का डरावना रूप दिखा है। राज्य सरकार ने स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। महामारी से बुरी तरह प्रभावित 11 जिलों में कड़ी पाबंदियों की घोषणा की गई है। इसी तरह गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी सरकारें एहतियातन कदम उठा रही हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे