दिहाड़ी मजदूरी करने वाला अचानक बन गया 12 करोड़ का मालिक, जानिए कैसे
कन्नूर (उत्तराखंड पोस्ट) अचानक कब किसकी किस्मत बदल जाती है यह कोई नहीं जानता है।केरल के कन्नूर के रहने वाले पेरून्नन राजन एक ही दिन में उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की अब वो सीधे करोड़पति बन गए। दरअसल मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का
कन्नूर (उत्तराखंड पोस्ट) अचानक कब किसकी किस्मत बदल जाती है यह कोई नहीं जानता है।केरल के कन्नूर के रहने वाले पेरून्नन राजन एक ही दिन में उनकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की अब वो सीधे करोड़पति बन गए।
दरअसल मलूर के थोलांबरा इलाके में रहने वाले 58 साल के राजन दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। गरीब में रहने के बावजूद भी वो नियमित रूप से लॉटरी का टिकट खरीदते थे। उन्हें यकीन था कि किसी ना किसी दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी।
पेरून्नन राजन के लिए 10 फरवरी का दिन जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ क्योंकि उन्हें अचानक पता चला कि वो 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत गए हैं। ये खबर सुनने के बाद पेरून्नन राजन ने बताया कि उन्हें सब कुछ सपने जैसा लग रहा है। टैक्स कटने के बाद भी उन्हें लॉटरी के कम से कम 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पेरून्नन ने बताया कि वो सबसे पहले इन पैसों से अपना कर्ज उतारेंगे जिसके बाद बचे हुए पैसे से वो गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि पैसे की कितनी कीमत होती है और कमाना कितना मुश्किल होत है। इसलिए पैसों को बर्बाद नहीं करेंगे।
youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे