जयमाला के दौरान स्टेज पर दूल्हा कर रहा था ऐसी हरकत, दुल्हन ने चिल्लाकर कहा- नहीं करूंगी शादी
पटना(उत्तराखंड पोस्ट) मधुबनी जिले के राजनगर थाने के रघुवीरचक उत्तरी गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे की अजीब हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जानकारी के मुताबिक राजनगर थाने के रघुवीरचक उत्तरी गांव में शत्रुघ्न राम के घर बारात आई। वधूपक्ष ने बारातियों का दिल खोलकर स्वागत किया। जयमाला के
पटना(उत्तराखंड पोस्ट) मधुबनी जिले के राजनगर थाने के रघुवीरचक उत्तरी गांव में शादी समारोह के दौरान दूल्हे की अजीब हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।
जानकारी के मुताबिक राजनगर थाने के रघुवीरचक उत्तरी गांव में शत्रुघ्न राम के घर बारात आई। वधूपक्ष ने बारातियों का दिल खोलकर स्वागत किया। जयमाला के दौरान स्टेज पर चढ़ा दूल्हा शराब के नशे में झूम रहा था। इसके साथ ही वो अजीब हरकतें करने लगा,और कुछ लोगों से गाली गलौच कर रहा था।
दुल्हन कुछ देर तक तो जयमाला लेकर खड़ी रही, लेकिन थोड़ी देर के बाद उसने जोर से यह कहते हुए कि इस दूल्हे से मैं शादी नहीं कर सकती। शादी करने से इन्कार कर दिया।
दुल्हन के परिजनों ने शादी में आये करीब 125 बारातियों का भरपूर स्वागत किया। उन्हें खाना खिलाया व आदर के साथ अपने दरवाजे से विदा किया। दुल्हन के परिजनों ने शादी में हुए खर्च की भरपाई दूल्हे के परिवार से करने को कहा।
.हमारा Youtube चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे