बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर आठ यात्रियों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

  1. Home
  2. Country

बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर आठ यात्रियों की मौत, शवों के उड़े चीथड़े

train

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है।


मिर्जापुर ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है।

 

 

यहां पर बुधवार को चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से करीब 8 लोगों की कटकर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार सभी यात्री देव दीपावली के मौके पर चोपन से वाराणसी में गंगा स्नान करने जा रहे थे। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते वक्त ट्रैन की चपेट में आ गए। ट्रेन के नीचे आने से करीब 8 लोगों की कटकर मौत हो गई।  कुछ घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। खबरों की माने तो ट्रेन की चपेट में आने से शवों के चीथड़े उड़ गए।

 

 

जानकारी मिलते ही एसडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना का जायजा लिया। इस दर्दनाक हादसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। घायलों के उपचार के निर्देश भी दिए गए है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे