लॉकडाउन का डर ! | अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर

  1. Home
  2. Country

लॉकडाउन का डर ! | अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर

लॉकडाउन का डर ! | अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं प्रवासी मजदूर

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर बीते दिन बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर घर जाते हुए दिखे। बिहार के कुछ मज़दूरों का कहना है कि पिछली बार लॉकडाउन में वो यहां फंसे रह गए थे, ऐसे में अब फिर से ऐसी स्थिति बनती है तो वो यहां फंसना नहीं चाहते हैं इसलिए पहले ही अपने घर जा रहे हैं।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बुधवार को देश में कोरोना वायरस के सवा लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य सरकारों द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 126315 नए केस सामने आए हैं जबकि 684 लोगों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि चार दिनों में ये तीसरी बार है कि देश में एक दिन में आने वाले केस का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख केस आए थे, यानी दो दिन में ही 2.40 लाख के करीब केस आ गए हैं।

एक तरफ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, शहरों में फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है तो अब फिर से प्रवासी मज़दूरों के अपने घर वापस जाने की खबरें भी आ रही हैं। लगातार बढ़ रही सख्तियों के बीच लॉकडाउन की आहट सिर पर है और दिल्ली, पुणे समेत अन्य इलाकों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटने लगे हैं।

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पर बीते दिन बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर घर जाते हुए दिखे। बिहार के कुछ मज़दूरों का कहना है कि पिछली बार लॉकडाउन में वो यहां फंसे रह गए थे, ऐसे में अब फिर से ऐसी स्थिति बनती है तो वो यहां फंसना नहीं चाहते हैं इसलिए पहले ही अपने घर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के कारण दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई तरह की अन्य पाबंदियां भी लग चुकी हैं फिर भी कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रवासी मज़दूरों के बीच फिर से लॉकडाउन का डर सता रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी जैसे कई राज्यों ने अपने शहरों में नाइट कर्फ्यू तो लागू कर दिया है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में तो वीकेंड लॉकडाउन भी चल रहा है। बीते दिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया, ऐसे में फिर लोगों को लॉकडाउन का डर सता रहा है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे