अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन

  1. Home
  2. Country

अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत, गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भी निधन

66666


 

अहमदाबाद ( उत्तराखंड पोस्ट ) गुजरात के अहमदाबाद का सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर आज एक भीषण हादसा हो गया। गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है।

 

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन रवाना हो रही थी। विमान में 242 लोग सवार थे। जिसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। इस प्लेन में 230 यात्री सवार और बाकी बचे 12 क्रू मेंबर्स थे।

 

 जैसे ही विमान ने टेकऑफ किया उसके तुरंत बाद ही प्लेन नीचे की तरफ आने लगा और तुरंत बाद ही प्लेन आग के गोले में तब्दील हो गया।  गुजरात में क्रेश हुए प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub