गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

  1. Home
  2. Country

गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

gas


 

नई दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट ) महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर को आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए हैं।

 

अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गए हैं। 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर के दाम 884.5 रुपये हो गए हैं। पहले यह 859.50 रुपये में बिकता था। इसी तरह चेन्नई में आज से आपको LPG सिलेंडर 900.50 रुपये में मिलेगा। पहले यहां 875.50 रुपये में मिलता था। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सिलेंडर के दाम 897.5 रुपये हो गए हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे