लड़के की जगह पर पेपर दे रही थी लड़की, दोनों पर FIR दर्ज
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) दिल्ली में पीजीडीएवी कॉलेज में एक लड़के के बदले लड़की पेपर देते हुए पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जानकारी के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी का शुक्रवार दोपहर 3 बजे से बीए फर्स्ट ईयर का हिंदी का पेपर था।कुछ समय बाद लेक्चरर बतौर इनविजिलेटर ड्यूटी के दौरान
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) दिल्ली में पीजीडीएवी कॉलेज में एक लड़के के बदले लड़की पेपर देते हुए पकड़ी गई। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी का शुक्रवार दोपहर 3 बजे से बीए फर्स्ट ईयर का हिंदी का पेपर था।कुछ समय बाद लेक्चरर बतौर इनविजिलेटर ड्यूटी के दौरान स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड चेक करने, अटेंडेंसशीट भरवाने और आंसरशीट पर साइन करने के काम में जुट गई। छात्रा के पास पहुंचे तो उन्होंने पाया कि एडमिट कार्ड और अटेंडेंसशीट में अलग-अलग पेपर कोड लिखा हुआ है।
उसे तुरंत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस ले जाया गया, जहां मालूम हुआ कि लड़की हिंदी के पेपर को पिछले साल ही पास कर चुकी है। इसलिए छात्रा को घर भेज दिया गया। इस दौरान लड़की एडमिट कार्ड कॉलेज में ही भूल गई थी। जांच में वो फर्जी मिला। इससे खुलासा हुआ कि वह एक लड़के के बदले पेपर देने आई थी।
पूरा मामला सामने आने के बाद दोनों स्टूडेंट को कॉलेज बुलाया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी, सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के आला अफसर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के एड्रेस वेरीफाई हैं और दोनों स्टूडेंट हैं, इसलिए फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
हमारा Youtube चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost
हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे