गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आसमान से बरस रही आग, अगले 7 दिन हीट वेव का अलर्ट

  1. Home
  2. Country

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आसमान से बरस रही आग, अगले 7 दिन हीट वेव का अलर्ट

Heat Wave

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं दिल्ली को और झुलसाएंगी। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग अब्ज़र्वटॉरी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश इस वक्त भीषण गर्मी के चपेट में है। राजधामी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं दिल्ली को और झुलसाएंगी। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग अब्ज़र्वटॉरी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

हालांकि, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार से छह डिग्री अधिक है। नजफगढ़ राष्ट्रीय राजधानी का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान भी देश में सबसे ज्यादा रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई इलाकों में लू चलने की भविष्यवाणी की है और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है। मौसम अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित कमजोर लोगों को ज्यादा ख्याल रखने को कहा है।

मौसम विभाग ने कहा कि सभी उम्र के लोगों में गर्मी से हीट स्ट्रोक हो सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों को ज्यादा ध्यान देना होगा। विभाग ने धूप में निकलने से बचने और खूब ज्यादा पानी पीने को कहा है।

मौसम विभाग ने हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त पानी पीने और ORS या घर पर बनी लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी और छाछ का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। IMD के अनुसार, हीटवेव तब माना जाता है जब किसी मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जो सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री या उससे अधिक के बदलाव के साथ होता है। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक होने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है।

IMD के अनुसार, दिल्ली के अधिकांश क्षेत्र पड़ोसी राजस्थान के शहरों की तुलना में अधिक गर्म रहे। दिल्ली, बीकानेर (44.6 डिग्री सेल्सियस) से ज्यादा गर्म रहा, इसके अलावा बाड़मेर (45.8 डिग्री सेल्सियस), जोधपुर (45.6 डिग्री सेल्सियस), कोटा (46.2 डिग्री सेल्सियस) और श्रीगंगानगर (46.7 डिग्री सेल्सियस) से भी ज्यादा गर्म दिल्ली रही। इन सभी शहरों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे