कोरोना लॉकडान | फिलहाल घर नहीं लौट पाएंगे फंसे हुए लोग, गृहमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली-एनसीआर में फंसे देश भर के लोगों को यहां से निकालने पर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग बयान जारी कर रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और उनसे इस वक्त मजदूरों का पलायन रोकने को कहा है। अमित शाह के इन
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली-एनसीआर में फंसे देश भर के लोगों को यहां से निकालने पर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग बयान जारी कर रहे हैं। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है और उनसे इस वक्त मजदूरों का पलायन रोकने को कहा है।
अमित शाह के इन निर्देशों के बाद उन लोगों को झटका लगा है जो घर वापस जाने की उम्मीद में अपने अपने राज्यों की सरकारों की और नजरें लगाए बैठे थे। इसमें बड़ी संख्या उत्तराखंड के लोगों की भी है, जो दिल्ली से वापस घर लौटना चाहते हैं और इसके लिए सरकारी मदद पर निर्भर हैं।
उत्तराखंड | पहाड़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में लगी बसें
आपको बता दें कि आज लॉकडाउन का चौथा दिन है। शुक्रवार से ही दिल्ली से देश के अलग-अलग राज्यों में जाने वाली सड़कों पर मजदूरों की लंबी कतार लगी हुई है। ये मजदूर यहां से किसी भी हालत में निकलना चाहते हैं। इस वजह से संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है।
खासकर दिल्ली के आनंद विहार में बड़ी संख्या में मजदूरों की भीड़ है। ये सभी मजदूर जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे