बड़ी खबर | 15 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज ? केंद्र सरकार की तरफ मिली जानकारी

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | 15 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज ? केंद्र सरकार की तरफ मिली जानकारी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में अब तक इसके 4067 मामले सामने आ चुके है जबकि 109 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से निपटने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन है। इस बीच देश में कोई भी स्कूल- कॉलेज


बड़ी खबर | 15 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज ? केंद्र सरकार की तरफ मिली जानकारी

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश में अब तक इसके 4067 मामले सामने आ चुके है जबकि 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से निपटने के लिए 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन है।

इस बीच देश में कोई भी स्कूल- कॉलेज नही खुले है। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या 14 अप्रैल के बाद से स्कूल-कॉलेज खुलेंगे या नही ? देशभर के स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स का यही सवाल है। नए शैक्षणिक सत्र का समय बीता जा रहा है। बोर्ड समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं, एडमिशन प्रक्रिया थमी हुई है। ये सब तभी शुरू हो सकेंगी जब स्कूल-कॉलेज खोले जाएं।

हालांकि अब इस सवाल का सरकार की ओर से जवाब आया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों के इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा – ‘स्टूडेंट्स और टीचर्स की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे अहम है। इस देश में करीब 34 करोड़ स्टूडेंट्स हैं। ये आंकड़ा अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा है। ये स्टूडेंट्स हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।’

बड़ी खबर | 15 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल और कॉलेज ? केंद्र सरकार की तरफ मिली जानकारी

‘ऐसे में इस वक्त ये फैसला ले पाना मुश्किल है कि लॉकडाउन के तुरंत बाद स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे या नहीं। सरकार ने फैसला किया है कि 14 अप्रैल को हालात की समीक्षा की जाएगी। उसके आधार पर ही फैसला होगा कि स्कूल-कॉलेज तुरंत खोले जाएंगे या आगे भी कुछ और समय के लिए बंद रहेंगे।’

इसके साथ ही रमेश पोखरियाल निशंक ने आश्वस्त किया है कि अगर 14 अप्रैल के बाद भी स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं, तो उनका मंत्रालय ये सुनिश्चित करेगा कि इससे स्टूडेंट्स का नुकसान न हो।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे