भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

  1. Home
  2. Country

भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

chand

भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल 'सॉफ्ट-लैंडिंग' हो गई है । चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल 'सॉफ्ट-लैंडिंग' हो गई है । चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है।

14 जुलाई 2023 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ Chandrayaan-3 ने आज शाम 6.04 बजे चांद के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है। इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये पल अविस्मरणीय है, ये क्षण अभूतपूर्व है, ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है, ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है, ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है, ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है।'

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम चंद्रयान, इसरो और देश के सभी वैज्ञानिकों को जी-जान से, बहुत-बहुत बधाई दी। पीएम ने कहा कि उन्‍होंने इस पल के लिए बरसों तक परिश्रम किया है। मोदी ने कहा, 'उत्‍साह, उमंग, आनंद और भावुकता से भरे इस पल के लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं।'

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे