CAA को लेकर दिल्ली में फिर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़क और दो मेट्रो स्टेशन बंद
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) CAA को लेकर एक बार फिर राजधानी दिल्ली में बवाल मचा हुआ है। इस बार खबर जाफराबाद से आयी है। यहां CAA के समर्थन में धरना दे रही भीड़ पर पत्थरबाजी की गई है। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) CAA को लेकर एक बार फिर राजधानी दिल्ली में बवाल मचा हुआ है। इस बार खबर जाफराबाद से आयी है। यहां CAA के समर्थन में धरना दे रही भीड़ पर पत्थरबाजी की गई है। बवाल इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े हैं। इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है।
इसके बाद सोमवार को जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क का एक हिस्सा अभी भी बंद है। इसके अलावा मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में भी तनाव का माहौल है। जाफराबाद में पथराव के बाद रविवार रात हौजरानी में भी बवाल हुआ। कुछ प्रदर्शकारियों ने ट्रैफिक जाम करने की कोशिश की।
जानकारी के मुताबिक जाफराबाद में शाहीनबाग की तर्ज पर महिलाओं ने सीएए के खिलाफ सड़क बंद कर दिया। इसके विरोध में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के नेतृत्व में समर्थक धरने पर बैठ गए। इसी भीड़ पर अचानक पत्थरों से हमला कर दिया गया और फिर देखते ही देखते इलाके में बवाल मच गया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जब हालात काबू से बाहर होने लगे, तब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
जाफराबाद में बवाल थमा ही नहीं था कि मालवीय नगर के हौजरानी में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। हौजरानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जवानों के साथ बदसलूकी का इल्जाम लगाया।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे