लद्दाख को इसलिए कहा जाता है धरती का स्वर्ग, इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें
लद्दाख (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाएंगे। क्या आप जानते हैं कि अलग केद्र शासित प्रदेश बनने वाला लद्दाख अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल देश – विदेश

लद्दाख (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर दो नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाएंगे।
क्या आप जानते हैं कि अलग केद्र शासित प्रदेश बनने वाला लद्दाख अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल देश – विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक इस खूबसूरती का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं।
नीचे जानिए लद्दाख की ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में-
ब्लू पैंगोंग झील | ब्लू पैंगोंग झील हिमालय में लेह-लद्दाख के पास स्थित प्रसिद्ध झील है। यह झील 12 किलोमीटर लंबी है और भारत से तिब्बत तक फैली हुई है। यह करीब 43,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
मैग्नेटिक हिल | लद्दाख के फेमस मैग्नेटिक हिल को ग्रेविटी हिल भी कहा जाता है। गुरुत्वाकर्षण बल के कारण वाहनों के अपने आप आगे बढ़ने की वजह इसे यह नाम दिया गया है। यह पहाड़ी इलाका समुद्र के स्तर से लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर है।
लेह पैलेस | लेह पैलेस, लेह-लद्दाख का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है और देश की एक ऐतिहासिक समृद्ध सम्पदाओं में से एक है। इस भव्य और आकर्षक संरचना को 17 वीं शताब्दी में राजा सेंगगे नामग्याल ने एक शाही महल के रूप में बनवाया था और इस हवेली में राजा और उनका पूरा राजसी परिवार रहता था।
चादर ट्रैक | चादर ट्रैक लेह- लद्दाख के सबसे कठिन और सबसे साहसिक ट्रेक में से एक है। इस ट्रैक को चादर ट्रैक इसलिए कहा जाता है क्योंकि जांस्कर नदी सर्दियों के दौरान नदी से बर्फ की सफेद चादर में बदल जाती है।
चादर ट्रैक | फुकताल या फुगताल मठ एक अलग मठ है जो लद्दाख में जांस्कर क्षेत्र के दक्षिणी और पूर्वी भाग में स्थित है। यह उन उपदेशकों और विद्वानों की जगह है जो प्राचीन काल में यहां रहते थे। यह जगह ध्यान करने, शिक्षा, सीखने और एन्जॉय करने की जगह थी।
Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे