ऐसा है अरुण जेटली का परिवार, जानिए क्या काम करते हैं बेटा और बेटी ?
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। आज दोपहर 12.07 बजे उनका निधन हो गया। अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराज किशन जेटली था जो एक वकील थे और जबकि माता रतन प्रभा
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। आज दोपहर 12.07 बजे उनका निधन हो गया।
अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम महाराज किशन जेटली था जो एक वकील थे और जबकि माता रतन प्रभा जेटली थीं। अरुण जेटली की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल से हुई। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री हासिल की।
अरुण जेटली की पत्नी का नाम संगीता है। उनकी शादी साल 1982 को हुई। दोनों के 2 बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम रोहन हैं और बेटी का नाम सोनाली है। अरुण जेटली की बेटी और बेटा दोनों अपने पिता की तरह वकील हैं।
क्या करते है बेटा-बेटी ?
अरुण जेटली की बेटी सोनाली 2015 में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी शादी बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी से हुई है। शादी में शाहरुख खान और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने सितारे शामिल हुए थे। अरुण जेटली के बेटे रोहन भी पिता की तरह वकील हैं। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है। जिसके बाद एमिटी लॉ स्कूल से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। न्यूयॉर्क की कार्नेल यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर की डिग्री ली। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह साल 2014 में भारत लौटे। जिसके बाद उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मेंबरशिप ली। साल 2014 में उन्होंने बतौर वकील सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी।
youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे