भूस्खलन ने मचाई ऐसी तबाही, अब तक 93 लोगों की मौत, सैंकड़ों लोग फंसे

लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना के साथ-साथ नेवी को भी उतार दिया गया है।
वायनाड, केरल (उत्तराखंड पोस्ट) केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने ऐसी तबाही मचाई कि अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 116 से ज्यादा लोग फंस गए हैं।
लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना के साथ-साथ नेवी को भी उतार दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई, इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। लैंडस्लाइड के चलते करीब 116 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति के साथ मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि ये सभी लोग कल रात सो गए थे। भूस्खलन के बाद बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई, कुछ शव बह गए। 16 शव एक जलाशय से मिले, शव के अंग किसी जगह पर मिले। अभी तक केवल 34 शवों की पहचान हो पाई है। 18 शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सेना की टीम अब मुंडक्कई के बाजार क्षेत्र में पहुंच गई है, जो लोग घायल हुए हैं उन्हें वहां से निकाला जा रहा है। यह हमारे राज्य में आई सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में से एक है।
केरल में दो दिन के शोक का ऐलान किया गया है। राज्य में सभी सरकारी कार्यक्रम घटना के मद्देनजर रद्द कर दिए गए हैं।
पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है, इसके अलावा घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे