LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा हुआ सस्ता: जनता और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत
अगस्त महीने की शुरुआत आम जनता और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भारी कटौती की गई है
नई दिल्ली (Uttarakhand Post) अगस्त महीने की शुरुआत आम जनता और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भारी कटौती की गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में ₹200 से अधिक की कटौती का ऐलान किया है।
ये नई दरें 1 अगस्त 2026 से देशभर में प्रभावी हो गई हैं।
-
कोलकाता: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा ₹209 की कटौती की गई है।
-
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹202 सस्ता हुआ है।
-
अन्य शहर: मुंबई समेत देश के अन्य प्रमुख महानगरों और शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में राहत दी गई है।
व्यापार जगत को मिलेगी राहत
कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इससे उनके परिचालन लागत (Operational Cost) में कमी आएगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







