महेंद्र सिंह धोनी को 'करीबी दोस्त' ने लगा दिया चूना, 15 करोड़ का नुकसान! दर्ज करवाया केस

  1. Home
  2. Country

महेंद्र सिंह धोनी को 'करीबी दोस्त' ने लगा दिया चूना, 15 करोड़ का नुकसान! दर्ज करवाया केस

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अथॉरिटी लेटर निरस्त किया था। बताया जाता है कि धोनी के बार-बार लीगल नोटिस भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं पा रहा था, इसी कारण धोनी को यह एक्शन लेना पड़ा है। बता दें, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक धोनी को 15 करोड़ का नुकसान हुआ है।


 

रांची (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। म‍िह‍िर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं, वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं।

दरअसल, मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए था पर दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। समझौते के तहत प्रॉफ‍िट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्ज‍ियां उड़ा दी गईं।

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अथॉरिटी लेटर निरस्त किया था। बताया जाता है कि धोनी के बार-बार लीगल नोटिस भेजने के बाद भी मिहिर दिवाकर की तरफ से कोई जवाब नहीं पा रहा था, इसी कारण धोनी को यह एक्शन लेना पड़ा है। बता दें, एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक धोनी को 15 करोड़ का नुकसान हुआ है।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच काफी लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही है। जानकारी के अनुसार दोनों ने साथ मिलकर क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर प्लानिंग की थी लेकिन, धीरे-धीरे कुछ मुद्दों पर दोनों के बीच तकरार की खबर आने लगी थी, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने यह क्रिमिनल केस किया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे