महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Country

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में भर्ती

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है। 


रांची (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस की रफ्तार हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर देश में दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। बीते 24 घंटे में पॉजिटिव केसों की संख्या 2 लाख 94 हजार से अधिक पाई गई है।

स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,94,115 नए मामले सामने आए और 2020 मरीजों की मौत हो गई भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्‍या 1,56,09,004 हो चुकी है।

.इसी बीच खबर मिली है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्‍हें रांची के पल्‍स सुपर स्‍पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के अनुासर धोनी के माता पिता की हालत सामान्य है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे