केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले 11 लोग, कई अब भी लापता

  1. Home
  2. Country

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जिंदा जले 11 लोग, कई अब भी लापता

Fire

बताया जा रहा है कि घटना पिरंगट इलाके के इंडस्ट्रियल जोन में हुई है। पिरंगट मुल्सी तालुका में स्थित है। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फायर डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया कि घटना के समय 37 कर्मचारी ड्यूटी पर थे जिसमें से 20 लोगों को बचा लिया गया है।


 

पुणे (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुणे में एक वाटर प्योरिफाइंग केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि घटना पिरंगट इलाके के इंडस्ट्रियल जोन में हुई है। पिरंगट मुल्सी तालुका में स्थित है। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फायर डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया कि घटना के समय 37 कर्मचारी ड्यूटी पर थे जिसमें से 20 लोगों को बचा लिया गया है।

इस कारखाने में ज्यादातर महिलायें काम करती थीं। इस अग्निकांड में कुल 17 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि आग लगने के बाद 15 महिलायें और 2 पुरुष कारखाने से बाहर नहीं निकल पाए हैं। जानकारी के मुताबिक अब तक 11 लोगों की लाश बाहर निकाली गई है। वहीं 6 लोग अब भी लापता हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे