भगवा रंग में रंगा यूपी, बसों के बाद अब टोल प्लाजा पर भी चढ़ा भगवा रंग

  1. Home
  2. Country

भगवा रंग में रंगा यूपी, बसों के बाद अब टोल प्लाजा पर भी चढ़ा भगवा रंग

मुजफ्फरनगर (उत्तराखंडपोस्टब्यूरो) जब से यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से पूरा उत्तर प्रदेश भगवा रंग में रंगता नजर आ रहा है। इमारतों हों या बसें सब कुछ भगवा रंग में नजर आने लगे है। यही नही अब तो टोल प्लाजा भी भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं।


मुजफ्फरनगर (उत्तराखंडपोस्टब्यूरो) जब से यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से पूरा उत्‍तर प्रदेश भगवा रंग में रंगता नजर आ रहा है। इमारतों हों या बसें सब कुछ भगवा रंग में नजर आने लगे है।

यही नही अब तो टोल प्‍लाजा भी भगवा रंग में रंगे जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फोर लेन टोल प्‍लाजा को अब भगवा रंग में रंगा गया है। हालांकि अभी यह टोल प्‍लाजा ट्रायल के लिए खोला गया है। इसे अभी प्रदेश सरकार की ओर से थ्री नोटिफिकेशन का इंतजार है। सरकार की ओर से अनु‍मति मिलने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

भगवा रंग के मामले पर टोल प्‍लाजा के सीनियर मैनेजर का कहना है कि यह आर्किटेक्‍ट का डिजाइन है। इसमें कुछ अलग से नहीं किया गया है। टोल प्‍लाजा का रंग भी इसकी डिजाइन का ही हिस्‍सा है।

आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के को भगवा रंग बहुत ही प्रिय है वह खुद भी भगवा वस्त्र पहनते हैं। उनके बैठने के लिए भगवा कुर्सी या सोफा लगाया जाता है। जहां वे बैठते हैं वहां भगवा फूल सजाए जाते हैं। मेज पर उनकी नेम प्लेट भगवा होती है। यही नहीं वे जिस माइक में बोलते हैं वह भी भगवा ही होता है। उनकी भगवा पसंद को देखकर अफसरों ने 100 प्राइमरी स्कूल भगवा रंग में रंगवा दिए गए।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे