'चाचा' से बगावत पर शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री बने पवार, इस फैसले से थे नाराज़!

  1. Home
  2. Country

'चाचा' से बगावत पर शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री बने पवार, इस फैसले से थे नाराज़!

Pawar

अजित पवार ने रविवार (2 जुलाई) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने भी महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने भी महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली है।

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार भी हलचल मच गई है। एनसीपी नेता अजित पवार बगावत करते हुए कई विधायकों को साथ लेकर शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं।

अजित पवार ने रविवार (2 जुलाई) को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में राजभवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने भी महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने भी महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली है।

सूत्रों के अनुसार अजित पवार के साथ राजभवन गए कुछ विधायक, पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के "एकतरफा" फैसले से नाराज थे।

बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पीएम मोदी की दृष्टि को समर्थन देने के लिए आज एनसीपी के अजित पवार और उनके साथ के नेता आए हैं। महाराष्ट्र को मजबूती देने के लिए यह समीकरण बैठा है, ये समीकरण महाराष्ट्र को आगे लेकर जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे