LPG Gas संकट पर PM मोदी का राज्यसभा में बड़ा बयान, कहा- देश चुनौती के लिए रहे तैयार
प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि मौजूदा संकट का असर लंबे समय तक रह सकता है और देशवासियों को हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि इस समय “टीम इंडिया” बनकर काम करने की जरूरत है, ताकि देश इस ग्लोबल संकट का मजबूती से सामना कर सके.
दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि Strait of Hormuz में कई जहाज फंसे हुए हैं, जिससे ग्लोबल बिजनेस और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही है. PM ने स्पष्ट कहा कि इस जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला गलत है और इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस संकट को लेकर Iran, Israel और United States के साथ लगातार संपर्क में है और शांति व संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का भी विरोध किया और बातचीत के रास्ते को ही एकमात्र सॉल्यूशन बताया है.
उन्होंने जानकारी दी कि इस संकट के चलते खाड़ी देशों से 3 लाख से ज्यादा भारतीय वापस लौट चुके हैं. साथ ही सरकार एलपीजी और कच्चे तेल से भरे जहाजों को भारत लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और जहां से संभव होगा वहां से ऊर्जा आयात किया जाएगा.
PM मोदी ने कहा कि भारत की रिफाइनिंग क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और देश के पास पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है. उन्होंने बताया कि भारत फिलहाल 41 देशों से ऊर्जा आयात करता है, जिससे आपूर्ति में विविधता बनी रहती है.
‘मेक इन इंडिया’ शिप पर जोर
प्रधानमंत्री ने शिपिंग सेक्टर में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि “मेक इन इंडिया” के तहत जहाज निर्माण पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत का 90% से ज्यादा बिजनेस विदेशी जहाजों के जरिए होता है, जो लॉन्गटर्म दृष्टि से सही नहीं है. सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिनमें अलग-अलग एम्पावर्ड ग्रुप का गठन और शिप बिल्डिंग के लिए ₹70,000 करोड़ का आवंटन शामिल है.
लंबी चुनौती के लिए तैयार रहने की जरूरत
प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि मौजूदा संकट का असर लंबे समय तक रह सकता है और देशवासियों को हर चुनौती के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि इस समय “टीम इंडिया” बनकर काम करने की जरूरत है, ताकि देश इस ग्लोबल संकट का मजबूती से सामना कर सके.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






