PM मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों संग बैठक, फिर से लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू ?

  1. Home
  2. Country

PM मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों संग बैठक, फिर से लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू ?

PM मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों संग बैठक, फिर से लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू ?

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में एक बार फिर सख्ती लागू की गयी है। महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया जा रहा है। पंजाब के आठ जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य और जिला प्रशासन कड़े नियम लागू कर रहे हैं और वैक्सिनेशन को तेज करने की जरूरत पता लगने लगी है। अब इस पर केंद्र की चिंता भी बढ़ गयी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है जिसमें हालात पर चर्चा की जाएगी।


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में एक बार फिर सख्ती लागू की गयी है। महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया जा रहा है। पंजाब के आठ जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्य और जिला प्रशासन कड़े नियम लागू कर रहे हैं और वैक्सिनेशन को तेज करने की जरूरत पता लगने लगी है। अब इस पर केंद्र की चिंता भी बढ़ गयी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है जिसमें हालात पर चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें कि देश में एक हफ्ते में देश में सामने आए कुल मामलों में से 61% महाराष्ट्र के हैं। सोमवार को देश भर में 24,458 मामले सामने आए है। केरल, ओडिशा, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर बाकी पूरे देश में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में यह बढ़त दर्ज की गई। हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी कुछ बढ़त देखी गई है।

पीएम मोदी की सभी मख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक से पहले कई सवाल चर्चाओं में है। क्या महाराष्ट्र और पंजाब की तरह बांकि सभी राज्यों में एक बार फिर लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा ? या वैक्सीनेशन को लेकर कोई फैसला होता है ? अब ये तो वक्त ही बताएगा कि पीएम मोदी की सभी इस मुख्यमंत्रियों का साथ होने वाली इस बैठक में क्या होता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे