सिक्योरिटी फीस भी माफ, ₹500 तक फ्री गैस... PNG को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली ( उत्तराखंड पोस्ट) वेस्ट एशिया में तनाव पर अपडेट देते हुए सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है. पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत सरकार PNG के विस्तार पर काम कर रही है और PNG कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इसी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने पीएनजी सप्लाई के लिए सिक्योरिटी फीस तक माफ कर दी है.
उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली में सड़क बहाली शुल्क माफ करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है. पाइपलाइनें 24 घंटे, दिन-रात बिछाई जा सकती हैं. साथ ही एक और बड़ा ऐलान किया गया है. सुजाता शर्मा ने कहा कि कंपनियों ने नए पीएनजी कनेक्शन के लिए 500 रुपये तक की मुफ्त गैस और सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऐलान किया गया है. यह कदम पीएनजी कनेक्शन की संख्या में तेजी से इजाफा कर सकता है.नए गैस कनेक्शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्योरिटी चार्ज में राहत 31 मार्च तक नया कनेक्शन लेने वाले कस्टमर्स को दिया जाएगा.
LPG की पर्याप्त सप्लाई
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू LPG की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. कालाबाजारी पर भी लगाम लगाई जा रही है, जिसके तहत कई राज्यों में 24 मार्च को 2700 छापे मारे गए और 2000 सिलेंडर जब्त किए गए. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है. एलपीजी की सप्लाई पर्याप्त है. पेट्रोल डीजल को लेकर उन्होंने कहा कि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं. भारत के पास कुल 26 करोड़ टन रिफाइनिंग क्षमता है.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






