सनसनीखेज- दो युवकों का अपहरण कर बोलेरो समेत जिंदा जलाया

  1. Home
  2. Country

सनसनीखेज- दो युवकों का अपहरण कर बोलेरो समेत जिंदा जलाया

boooooooooo

राजस्थान में भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के 2 युवकों का अपहरण कर गाड़ी में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।


 

भरतपुर (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान में भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के 2 युवकों का अपहरण कर गाड़ी में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पीरुका निवासी जुनैद और नासिर का बुधवार को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था. इसके बाद गुरुवार हरियाणा के भिवानी में स्थित बारवास गांव में गुरुवार अल सुबह स्थानीय लोगों को जली हुई कार में दो युवकों के कंकाल मिले थे। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो कार में जली हुई हालात में दो शव थे।

दोनों मृतकों की पहचान गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पीरुका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई है. बुधवार को ही चचेरे भाई इस्माइल ने जुनैद और नासिर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस्माइल ने बताया था रास्ते में 8-10 लोगों ने बुरी तरह मारा और घायल हालत में उन्हीं की बोलेरो में पटककर ले गए।

 जब इस्माइल ने जुनैद और नासिर को फोन किया तो दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आए इस्माइल ने आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता थे। इनमें हरियाणा निवासी अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला आदि शामिल थे।  घटना की सूचना के बाद भरतपुर पुलिस के आला अधिकारी भी पीड़ितों के गांव पहुंचे है । पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे