अचानक हुआ ऐसा कांड कि दुल्हन के दरवाजे से बारात लेकर लौट गया दूल्हा! फिर पुलिस ने...

  1. Home
  2. Country

अचानक हुआ ऐसा कांड कि दुल्हन के दरवाजे से बारात लेकर लौट गया दूल्हा! फिर पुलिस ने...

GROOM

बारात के अगवानी के दौरान डांस करते समय वर-वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल भी हुए।


 

फतेहपुर (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी के फतेहपुर जिले में बारात में अगवानी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि नाराज दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने इतना बड़ा फैसला ले लिया, आईए जानते हैं।

जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव से मंगलवार की रात बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित अक्सा मैरेज लॉन में बारात आई हुई थी।

बारात के अगवानी के दौरान डांस करते समय वर-वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल भी हुए।

इस बात से नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। वह बारातियों के साथ रात में अपने गांव वापस लौट गया. बारात लौट जाने पर दुल्हन का पिता निराश हो गया और उसने इस बात की सूचना जौनिहा चौकी इंचार्ज को दी।

पुलिस ने मामले को समझा और रात में ही दूल्हे को गांव पहुंची। वर पक्ष को वापस लाकर अपने सामने जयमाला पहनाते हुए शादी संपन्न कराई। हर कोई पुलिस के एक्शन की तारीफ कर रहा है।

बिंदकी सीओ सुशील मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात फरीदपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में लड़का और लड़की पक्ष के बीच विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub