जयमाला के लिए स्टेड पर आई दुल्हन, दूल्हे को देखकर मंडप से भाग गई

सीतामढ़ी (उत्तराखंड पोस्ट) बिहार के सीतामढ़ी में दूल्हे का काला रंग को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और कुछ बारातियों को बंधक भी बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
यह मामला सोनबरसा प्रखंड का है। जहां बीते बुधवार (17 मई) की रात शादी होनी थी कुछ देर में दुल्हन भी जयमाला के लिए स्टेज पर आई लेकिन काले रंग के दूल्हे को देखते ही उसने शादी से साफ इनकार कर दिया और मंडप से अपने घर में चली गई और लाख मनाने के बावजूद नहीं मानी।कहा मेरी शादी जिससे हो रही है, उसका तो रंग काला है मैं ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी तो लोग मेरा मजाक बनाएंगे।
दुल्हन के इस निर्णय को सुनकर मौके से कुछ बाराती तुरंत फरार हो गए। उसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और शेष बचे बारातियों को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष से शादी में खर्च राशि की मांग करने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में खूब बहस हुई. पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। बारात को आखिरकार बगैर दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा ।इस मामले में दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि जब दोनों की शादी तय हुई थी तो लड़की ने होने वाले पति का चेहरा नहीं देखा था.
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे