जनवरी में देश को मिलेगा नया आर्मी चीफ, ये तीन नाम हैं रेस में सबसे आगे
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, जिसके चलते उनके उत्तराधिकारी यानी नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नए सेनाध्यक्ष की रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल
नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं, जिसके चलते उनके उत्तराधिकारी यानी नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नए सेनाध्यक्ष की रेस में लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी सबसे आगे चल रहे हैं।
आपको बता दें कि वर्तमान सेनाध्यक्ष के रिटायर होने से चार-पांच महीने पहले से ही नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय का दखल बेहद कम होता है।
नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति पर आखिरी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ही लेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकेले मंत्री हैं जो नियुक्ति कमेटी में शामिल हैं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे