कोरोना का खतरा बरकरार, देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा, देखिए लिस्ट

  1. Home
  2. Country

कोरोना का खतरा बरकरार, देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा, देखिए लिस्ट

Corona

ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं हैं।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी दो लाख से ऊपर है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 22 हजार 315 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से मौत के आंकड़े एक बार फिर डरा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4454 लोगों की मौत कोरोना से हो गई।

इस बीच अच्छी खबर भी लगातार मिल रही है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 3 लाख 02 हजार 544 लोग ठीक हुए हैं, मतलब कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो कि एक अच्छा संकेत है।

वहीं ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं हैं।

डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है, ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप। 

भारत में कोरोना का हाल नीचे जानिए-

कुल केस- 2,67,52,447

कुल डिस्चार्ज- 2,37,28,011

कुल मौत- 3,03,720

कुल एक्टिव केस- 27,20,716

कुल टीकाकरण- 19,60,51,962

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे