साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए समय और कहां-कहां आएगा नजर ?

  1. Home
  2. Country

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए समय और कहां-कहां आएगा नजर ?

Solar_Eclipse

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6:41 बजे खत्म होगा। भारत में ये ग्रहण आंशिक रूप से ही होगा इसलिए ग्रहण काल मान्य नहीं होगा। अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में भी आंशिक ग्रहण ही होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में होगा।


 

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आज इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और यह खगोलीय घटना तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं।

आज लगने वाले इस सूर्य ग्रहण के दिन दुनियाभर के कई देशों में रिंग ऑफ फायर का नजारा भी दिखेगा। इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा की परछाई सूर्य को करीब 94 फीसदी हिस्से को पूरी तरह से घेर लेती है। लिहाजा इस दौरान सूरज हीरे की अंगूठी की तरह चमकता दिखता है। विज्ञान की भाषा में इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

आज सूर्य ग्रहण भारत में सिर्फ अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में ही सूर्यास्त से कुछ समय पहले दिखाई देगा।

अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम लगभग 5:52 बजे इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा। लद्दाख के उत्तरी हिस्से में, जहां शाम लगभग 6.15 बजे सूर्यास्त होगा, शाम लगभग छह बजे सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े क्षेत्र में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11:42 बजे आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और ये अपराह्न 3:30 बजे से वलयाकार रूप लेना शुरू करेगा तथा फिर शाम 4:52 बजे तक आकाश में सूर्य अग्नि वलय (आग की अंगूठी) की तरह दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6:41 बजे खत्म होगा। भारत में ये ग्रहण आंशिक रूप से ही होगा इसलिए ग्रहण काल मान्य नहीं होगा। अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में भी आंशिक ग्रहण ही होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में होगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे