जयमाल पर इंतजार करता रह गया दूल्हा, ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन ने कर दिया 'कांड'!

  1. Home
  2. Country

जयमाल पर इंतजार करता रह गया दूल्हा, ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन ने कर दिया 'कांड'!

MARRIAGE

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का था, जिस वजह से उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस घटना से दल्हे और उसके घरवालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस भी फरार दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।


 

कानपुर (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां शादी के दिन एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का था, जिस वजह से उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस घटना से दल्हे और उसके घरवालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस भी फरार दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता रोड स्थित एक गांव का है, जहां रात में कानपुर देहात से बारात आई थी। बारात का स्वागत अच्छे से हुआ, बारातियों को नाश्ता पानी कराया गया।

द्वारपूजा होने के बाद दूल्हा जयमाल के स्टेज पर जाकर बैठ गया। सभी बाराती डांस भी कर रहे थे लेकिन घर से बहुत पहले ब्यूटी पार्लर के लिए निकली दुल्हन घर नहीं लौटी थी, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

उन्होंने बेटी को फोन लगाया तो उसने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती है। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वहीं जब इस बात की जानकारी दुल्हे पक्ष को हुई तो हर कोई हैरान रह गया। काफी बातचीत होने के बाद भी बात बन नहीं पायी और फिर दूल्हे वाले बारात लेकर बैरंग वापस लौट गए। वहीं दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे