जयमाल के लिए स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन, एक सवाल और दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

  1. Home
  2. Country

जयमाल के लिए स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन, एक सवाल और दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

जयमाल के लिए स्टेज पर थे दूल्हा-दुल्हन, एक सवाल और दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

जयमाल के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा, ये सब दुल्हन देख रही थी। दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से एक सवाल कर डाला। उसने कहा कि अगर वो इस सवाल का जवाब देगा तभी वो शादी करेगी। अगर जवाब नहीं दे पाया तो शादी नहीं करेगी।


महोबा (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य यूपी के महोबा से एक हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है। यहां एक शादी उस वक्त टूट गई जब दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर थे। दरअसल दुल्हन ने दूल्हे से एक सवाल पूछ लिया और शादी टूट गई।

घटमा महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र की है। गांव के एक शख्स ने अपनी पुत्री की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 30 अप्रैल की रात बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची, इस दौरान बारातियों की खूब खातिरदारी हुई।

जयमाल के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा, ये सब दुल्हन देख रही थी। दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से एक सवाल कर डाला। उसने कहा कि अगर वो इस सवाल का जवाब देगा तभी वो शादी करेगी। अगर जवाब नहीं दे पाया तो शादी नहीं करेगी।

दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा। दुल्हन के सवाल के बाद दूल्हे को तो पहले कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद वह इधर-उधर देखने लगा और उसकी पोल खुल गई। फिर दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और वरमाला नहीं पहनाया।

दुल्हन ने साफ मना कर दिया कि वह इससे शादी नहीं करेगी। इतना सुनते ही सब हक्के बक्के रह गए। खुशी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या निर्णय लिया जाए। दुल्हन ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती, जिसे गणित की मूल बातें भी पता नहीं हैं।

घंटों चर्चा के बाद भी मामला नहीं सुलझ सका और पूरी रात दुल्हन को मनाने का प्रयास जारी रहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। जब पुलिस को इसके बारे में पता चला तो समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लड़की ने बात नहीं मानी। आखिरकार लड़की की बात मान ली गई।

लड़की पक्ष के लोग थाना पहुंच गए और मांग की कि शादी में जो रुपये खर्च हुए हैं, उसे वापस दिलाया जाए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई। उन्होंने बताया कि यह एक अरेंज मैरिज थी।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों ने बातचीत की और समझौता किया गया। बातचीत में तय हुआ कि दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को दिए गए उपहार और गहने वापस करेंगे। उनकी आपसी सहमति को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि लड़की से झूठ बोला गया कि लड़का पढ़ा लिखा है। बारात के आने के बाद सारी रस्में भी शुरू हो गई थीं लेकिन लड़की को कहीं से भनक लगी कि लड़का उतना पढ़ा लिखा नहीं है, जितना बताया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub