2 मासूम बच्चों को जिंदा जलाकर महिला ने फांसी लगाकर जान दी, घर में मचा कोहराम

  1. Home
  2. Country

2 मासूम बच्चों को जिंदा जलाकर महिला ने फांसी लगाकर जान दी, घर में मचा कोहराम

Suicide

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार शाम को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की जिदा जलाकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


 

झांसी (उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक दिल दला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार शाम को एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की जिदा जलाकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार चिरगांव गांव में रहने वाले महेंद्र के पुत्र अनिल राजपूत की शादी छपार गांव में रहने वाली अनीता (26) से हुई थी। अनीता के दो बच्चे ढाई वर्षीय अर्पित एवं 9 वर्षीय पुत्री मनु थी। पिछले दिनों अनिल के दादा रामस्वरूप की मौत हो गई थी। दो दिन बाद उनकी तेरहवीं थी। रविवार को तेरहवीं का सामान खरीदने के लिए परिवार के लोग करगुवां गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि अनीता की सास गायत्री खेत पर गई थी। घर पर अनीता और बच्चे ही थे। बताया गया है कि शाम के लगभग चार बजे अनीता ने अपने दोनों बच्चों की जलाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह देख परिवार में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार के तीन लोगों के मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है.

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे