पंजाब कांग्रेस में मचा भारी घमासान, सिद्धू के बाद कैबिनेट मंत्री ने भी दिया इस्तीफा

  1. Home
  2. Country

पंजाब कांग्रेस में मचा भारी घमासान, सिद्धू के बाद कैबिनेट मंत्री ने भी दिया इस्तीफा

sidhu

 पंजाब से एक बार फिर से बड़ी खबर है। सिद्धू के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है. त्यागपत्र देने के बाद रजिया सुल्ताना ने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा है कि सिद्धू उसूलों के आदमी हैं।


 

चढ़ीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) पंजाब से एक बार फिर से बड़ी खबर है। सिद्धू के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी इस्तीफ़ा दे दिया है. त्यागपत्र देने के बाद रजिया सुल्ताना ने नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा है कि सिद्धू उसूलों के आदमी हैं।

रजिया सुल्ताना ने दो दिन पहले ही पंजाब की कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाला था। मुख्यमंत्री को दिए अपने त्यागपत्र में रजिया सुल्ताना ने कहा है कि सिद्धू के समर्थन में वे अपना त्यागपत्र दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि सिद्धू साहब सिद्धांतों के आदमी हैं। वह पंजाब और पंजाबियत के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि वे कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रही हैं और बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब की जनता की सेवा करती रहेंगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे