दर्दनाक हादसा | मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 4 की मौत

  1. Home
  2. Country

दर्दनाक हादसा | मॉर्निंग वॉक पर गईं महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, 4 की मौत

accident

बिहार केआरा जिले के भोजपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियों ने कुचल दिया. इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है. 


पटना (उत्तराखंड पोस्ट ) बिहार केआरा जिले के भोजपुर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियों ने कुचल दिया. इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है। हादसे के बाद बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह भीषण सड़क हादसा भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल के देवचंदा पुल के पास हुआ घटना के समय महिलाएं पीरो-बिहिया पथ पर देवचंदा पुल के पास टहल रही थीं।

 मृत महिलाओं की पहचान मोतीझारो देवी, मानती देवी, उर्मिला देवी और सरस्वती देवी के तौर पर हुई है। सभी महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं.पुलिस टीम फरार चालक को पकड़ने में जुटी हुई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे