दर्दनाक हादसा | कोविड अस्पताल में लगी आग, 14 मरीजों और दो नर्सों की मौत
गुजरात के भरूच से बड़ी खबर सामने आय़ी है। यहां एक कोविड अस्पताल में आग लग गई। हादसे में 16 लोगों की मौत की खबर मिली है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।
भरूच (उत्तराखंड पोस्ट) गुजरात के भरूच से बड़ी खबर सामने आय़ी है। यहां एक कोविड अस्पताल में आग लग गई। हादसे में 16 लोगों की मौत की खबर मिली है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है।
जानकारी के मुताबिक आग शुक्रवार देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।
भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा ने बताया कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज करा रहे 14 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, दो नर्सों ने भी अपनी जान गंवा दी। करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि चार मंजिला यह अस्पताल भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है। इसे एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही, फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 लोगों को बचा लिया गया।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे