केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

  1. Home
  2. Country

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है।

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा है, "पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa..."

अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने अपने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें चिराग रामविलास की गोद में नजर आ रहे हैं।


 

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था। यह बात भी चिराग पासवान ने ही ट्वीट कर शेयर की थी। चिराग पासवान ने अपने उस ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया था कि आने वाले दिनों में उनके पिता का एक और ऑपरेशन किया जाना था।

रामविलास पासवान देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक थे। उनके पास 5 दशक से भी ज्यादा का संसदीय अनुभव था जिसमें वह 9 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद रहे।

रामविलास पासवान को भारतीय राजनीति का ऐसा नेता माना जाता है जो बहुत जल्द ही हवा का रुख पहचान लेते थे। कभी कांग्रेस की सत्ता के खिलाफ इमरजेंसी के दौरान वह जेल गए तो उसी की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे। तब जो बीजेपी उनकी नीतियों का विरोध करती थी उसी एनडीए की सरकार में पासवान मंत्री भी रहे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub