शादी की रस्मों के दौरान एक शख्स ने दुल्हन को मार दी गोली

  1. Home
  2. Country

शादी की रस्मों के दौरान एक शख्स ने दुल्हन को मार दी गोली

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां एक शादी समारोह में एक शख्स ने दुल्हन को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक घटना पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके स्थित स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला की है। जय माला के बाद जैसे ही दुल्हन, दूल्हा


नई दिल्ली  (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके मुताबिक यहां एक शादी समारोह में एक शख्स ने दुल्हन को गोली मार दी।

जानकारी के मुताबिक घटना पूर्वी दिल्ली के शकरपुर  इलाके स्थित स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला की है। जय माला के बाद जैसे ही दुल्हन, दूल्हा के साथ स्टेज की तरफ बढ़ी किसी ने उसपर गोली चला दी आननफानन में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पैर में गोली लगने की वजह से उसकी जान बच गयी। सूचना के बाद मौके पर  पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

जय माला के बाद पूजा भरत के साथ स्टेज की तरफ जा रही रही थी आगे आगे भरत जा रहा था उसके पीछे पूजा जा रही थी। इसी दौरान किसी ने पूजा को गोली मार दी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। पूजा को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। गोली पूजा के पैर में लगी जिस से पूजा की जान बच गयी।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे