लॉकडाउन के दौरान दी जा रही थी शादी की दावत, और फिर ….
ओडिशा (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी बीच ओडिशा के कंधमाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने दो दूल्हों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंधमाल पुलिस
ओडिशा (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश के राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। इसी बीच ओडिशा के कंधमाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने दो दूल्हों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कंधमाल पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने लॉकडाउन के बावजूद अपने यहां शादी की दावत रखी थी। इस व्यक्ति की पहचान जिले के नौपादा गांव के निवासी परमेश्वर भुक्ता के तौर पर हुई है ।जानकारी के मुताबिक 60 70 लोग दावत में शामिल हुए और उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन किया। पुलिस ने 144 का उल्लंघन में परमेश्वर को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरा मामला कंधमाल जिले में खजूरीगांव का है,जहां बीजू कंहार और उसके भाई ने शादी की दावत रखी थी।पुलिस ने बीजू कंहार और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि ओडिशा सरकार ने भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन करने का आदेश दिया है लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते दिख रहे हैं।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे