केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर महिला पत्रकार ने मांगे ढ़ाई करोड़ रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर महिला पत्रकार ने मांगे ढ़ाई करोड़ रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके ढ़ाई करोड़ रुपये की मांग करने वाली एक महिला पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसका टैब बी अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार दोपहर में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक


केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर महिला पत्रकार ने मांगे ढ़ाई करोड़ रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को ब्लैकमेल करके ढ़ाई करोड़ रुपये की मांग करने वाली एक महिला पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसका टैब बी अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार दोपहर में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला पत्रकार उनके पास आई है तथा उसने एक चैनल के संपादक आलोक का पत्र उन्हें दिया है और बताया कि महिला उनसे ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रही है।

कौस्तुभ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के सभी आला अधिकारी पहुंचे और महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि ‘पुलिस महिला पत्रकार से पूछताछ कर रही है। उसका संपादक आलोक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में छह से सात लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक चैनल बंद होने के बाद से आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे