यकीन नहीं कर पाओगे लेकिन ख़बर सही है, दुल्हन ने एक के गले में डाली वरमाला, दूसरे साथ लिए सात फेरे

  1. Home
  2. Country

यकीन नहीं कर पाओगे लेकिन ख़बर सही है, दुल्हन ने एक के गले में डाली वरमाला, दूसरे साथ लिए सात फेरे

WEdding

यहां एक दुल्हन के घर दो दूल्हे पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। इसके बाद दुलहन ने एक लड़के के गले में वरमाला डाली और दूसरे के साथ विदा होकर चली गई। पहले दूल्हे के पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने दुलहन के पिता को हिरासत में ले लिया है।


 

एटा (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसा राज्य उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस खबर पर एक बार तो यकीन करना मुश्किल है लेकिन ये खबर सही है।

यहां एक दुल्हन के घर दो दूल्हे पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। इसके बाद दुलहन ने एक लड़के के गले में वरमाला डाली और दूसरे के साथ विदा होकर चली गई। पहले दूल्हे के पक्ष के लोगों ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने दुलहन के पिता को हिरासत में ले लिया है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव सिरांव में दो लड़के एक ही लड़की से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। दुलहन के घर बारात लेकर पहले पहुंचे लड़के के गले में लड़की ने वरमाला पहना दी लेकिन कुछ समय बाद उसके घर एक और लड़के की बारात पहुंच गई। इसके बाद दुलहन ने पहले दूल्हे की उम्र ज्यादा बताते हुए उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया और दूसरे दूल्हे के साथ 7 फेरे लेकर शादी कर ली। वह दूसरे दूल्हे के साथ ही विदा हुई।

दोनों दूल्हे एटा जिले से ही दुलहन के घर बारात लेकर गए थे। एक बारात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव जिन्हेंरा से आई थी, वहीं दूसरे दूल्हे की बारात अवागढ़ थाना क्षेत्र के नरौरा गांव से पहुंची थी। बारात लेकर पहुंचा पहला दूल्हा पक्ष अवागढ़ थाना क्षेत्र से पहुंचा था।

परिजन ने शादी के पंडाल में जमकर हंगामा काटा और स्थानीय पुलिस से दुलहन के पिता पर अपनी बेटी की शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए शादी न करने की शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे